Vinimay में Sales Transaction (Invoice) कैसे बनाएं? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
अगर आप अपने बिज़नेस की बिक्री का हिसाब सही रखना चाहते हैं, तो हर बिक्री को सॉफ्टवेयर में दर्ज करना ज़रूरी है। Vinimay में Transactions सेक्शन से आप Sales, Purchases, Receipt, Payment और Journal जैसी एंट्रीज़ एक ही जगह से बना सकते हैं।
इस गाइड में हम Sales Transaction (Invoice) बनाना सीखेंगे — लॉगिन से लेकर Create Transaction बटन तक, हर स्टेप image के साथ।
Step 1 Vinimay में लॉगिन करें
- सबसे ऊपर Client Login या User Login चुनें। बिज़नेस के मालिक Client Login चुनें और टीम के सदस्य User Login।
- नीचे Password या OTP में से अपनी सुविधा का तरीका चुनें।
- Username और Password डालें। दाईं तरफ आँख के आइकन से पासवर्ड दिखा या छुपा सकते हैं।
- नीले बॉक्स में दिख रहा CAPTCHA कोड नीचे वाले बॉक्स में लिखें। कोड समझ न आए तो refresh बटन से नया कोड लें।
- Sign In पर क्लिक करें। (Google से लॉगिन के लिए Continue with Google भी है।)

Step 2 Left Menu में Transactions खोलें
लॉगिन के बाद बाईं तरफ के menu में Transactions पर क्लिक करें।

Step 3 New Transaction बटन पर क्लिक करें
Transactions पेज के ऊपर सबसे ऊपर दाईं तरफ New Transaction बटन है। इसके बगल में AI Entry Creation का बटन भी दिखता है।
पेज पर All, Sales, Purchases, Receipts, Payments, Journals टैब हैं, और नीचे आपकी पुरानी एंट्रीज़ की list है (Details, Company, Items / Services, Payment Method, Amount, Date, Type)। नई एंट्री के लिए New Transaction पर क्लिक करें।

क्लिक करते ही Create Transaction का पॉपअप खुलता है। नीचे के स्टेप्स 4 से 10 इसी पॉपअप के ऊपरी हिस्से के हैं।
अधूरा फॉर्म: अगर आपने पहले कोई फॉर्म अधूरा छोड़ा था, तो पॉपअप के ऊपर नीले बैनर में "You have a saved draft..." लिखा दिखेगा। Restore Draft से आप वहीं से आगे बढ़ सकते हैं, या Clear से उसे हटाकर नया फॉर्म शुरू कर सकते हैं।
Step 4 Sales टैब चुनें
पॉपअप के ऊपर Sales, Purchases, Receipt, Payment, Journal के टैब हैं। बिक्री का इनवॉइस बनाने के लिए Sales चुनें। बगल में Scan Invoice का विकल्प भी दिखता है, और Show Advance Features का toggle अतिरिक्त (advance) फीचर्स के लिए है।

Step 5 Company चुनें
Company एक ज़रूरी फील्ड है (लाल * का निशान)। ड्रॉपडाउन से वह company चुनें जिसके नाम से इनवॉइस बनाना है।
Step 6 Transaction Date और Due Date भरें
Transaction Date ज़रूरी है, और आमतौर पर यहाँ आज की तारीख पहले से भरी होती है। Due Date वह तारीख है जिस तक ग्राहक को भुगतान करना है। ज़रूरत हो तो कैलेंडर आइकन से तारीख बदलें।
Step 7 Customer चुनें
Customer भी ज़रूरी फील्ड है। बॉक्स में "Type a name to search or create" लिखा है, यानी आप नाम टाइप करके पुराना customer खोज सकते हैं या नया customer बना सकते हैं।
Step 8 Payment Method चुनें
Select Payment Method ड्रॉपडाउन से भुगतान का तरीका चुनें (जैसे UPI)। यह भी ज़रूरी फील्ड है।
Step 9 Bank चुनें (या नया Bank जोड़ें)
Bank की list आपकी चुनी हुई company के हिसाब से दिखती है। अगर उस company के bank जुड़े नहीं हैं, तो यहाँ "No banks available for the selected company" लिखा दिखेगा और नीचे पीले बॉक्स में "No banks found for the selected company." का संदेश आएगा।
ऐसे में पीले बॉक्स केAdd Bank Details बटन से bank जोड़ें। (Settings में भी Banks टैब मौजूद है।)
Step 10 Shipping Address तय करें
Shipping Address ज़रूरी है। अगर माल उसी पते पर भेजना है जो customer का billing address है, तो Same as billing address का विकल्प चालू रखें। इसके नीचे लिखा है कि यह customer का billing address ही shipping address के रूप में इस्तेमाल करेगा।
अब पॉपअप को नीचे स्क्रॉल करें। स्टेप्स 11 से 16 इसी निचले हिस्से के हैं।
Step 11 Product Selection में product चुनें
Product Selection के सर्च बॉक्स में "Type a name to search or create" लिखा है। नाम टाइप करके अपना product (या service) चुनें, या नया बनाएं।

Step 12 Qty, Unit, Price/Unit, Amount और HSN Code भरें
हर item के लिए ये फील्ड मिलते हैं: Qty (मात्रा), Unit (जैसे Piece), Price/Unit (प्रति इकाई दाम), Amount और HSN Code।
ध्यान दें: अगर Amount 0 रहेगा, तो लाल रंग में "Amount must be greater than 0" का error दिखेगा। इसलिए दाम भरें ताकि Amount 0 से ज़्यादा हो।
Step 13 ज़रूरत हो तो और items जोड़ें
एक से ज़्यादा item बेचने हों तो Add Product से और product जोड़ें। अगर कोई सेवा (service) बेची है, तो Add Service पर क्लिक करें।
Step 14 Notes और Terms भरें
Notes वाले बॉक्स में एक rich text editor है, जिसमें Bold, Italic, Underline और list जैसे फॉर्मैटिंग टूल मिलते हैं। यहाँ पहले से Terms and Conditionsलिखे मिलते हैं — जैसे इनवॉइस का भुगतान जारी होने की तारीख से 7 दिनों के भीतर करना, और ग्राहक का धन्यवाद। आप इन्हें अपने हिसाब से बदल सकते हैं।
editor के नीचे शब्दों की गिनती (जैसे 32 / 100 words) दिखती है, यानी notes की एक सीमा है।
Step 15 Subtotal और Invoice Total जाँचें
नीचे दाईं तरफ Subtotal और Invoice Total दिखते हैं। बनाने से पहले एक बार जाँच लें कि रकम सही है।
Step 16 Create Transaction पर क्लिक करें
सब कुछ भरने के बाद नीचे दाईं तरफ के Create Transaction बटन पर क्लिक करें। आपकी Sales Transaction बन जाएगी।
Step 17 Transactions list में नई एंट्री देखें
पॉपअप बंद होने के बाद Transactions पेज की Sales टैब में अपनी नई एंट्री देखें। हर पंक्ति में Details, Company, Items / Services, Payment Method, Amount, Date और Type दिखते हैं। दाईं तरफ Actions के तीन बिंदुओं (⋮) वाले मेन्यू से एंट्री पर और काम किए जा सकते हैं। नीचे Rows per page से आप एक पेज पर दिखने वाली एंट्रीज़ की संख्या तय कर सकते हैं।
